आधुनिक इतिहास PYQ 405 / 636 · सविनय अवज्ञा आंदोलन

खान अब्दुल गफ्फार खान द्वारा स्थापित 'खुदाई खिदमतगार' को और किस नाम से जाना जाता था?

  1. Aनीली कुर्ती (ब्लू शर्ट्स)
  2. Bहरी कुर्ती (ग्रीन शर्ट्स)
  3. Cकाली कुर्ती (ब्लैक शर्ट्स)
  4. Dलाल कुर्ती (रेड शर्ट्स)
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं

B.P.S.C. (CDPO) (Pre) 2018

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) लाल कुर्ती (रेड शर्ट्स)

व्याख्या

उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रांत में खान अब्दुल गफ्फार खान के नेतृत्व में 'खुदाई खिदमतगार' नामक स्वयंसेवक संगठन की स्थापना हुई। इन्हें 'लाल कुर्ती' (रेड शर्ट्स) के नाम से भी जाना जाता था। 'लाल कुर्ती' ने पठानों की राष्ट्रीय एकता का नारा दिया, स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिश उपनिवेशवाद के विरुद्ध आंदोलन संगठित किया और श्रमिकों की दशा में सुधार की मांग की। उल्लेखनीय है कि जब अन्य प्रांतों के मुसलमान सत्याग्रह आंदोलन से स्वयं को अलग रख रहे थे, तब उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रांत के मुसलमानों ने खान अब्दुल गफ्फार के नेतृत्व में सविनय अवज्ञा आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ