सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
| सूची-I (विशेषता) | सूची-II (राज्य) |
|---|---|
| a. सबसे अधिक नगरीकृत राज्य | 1. बिहार |
| b. सबसे बड़ी नगरीय जनसंख्या वाला राज्य | 2. अरुणाचल प्रदेश |
| c. सबसे घनी आबादी वाला राज्य | 3. महाराष्ट्र |
| d. सबसे कम घनी आबादी वाला राज्य | 4. गोवा |
- Aa-1, b-2, c-3, d-4
- Ba-4, b-3, c-2, d-1
- Ca-3, b-2, c-1, d-4
- Da-4, b-3, c-1, d-2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) a-4, b-3, c-1, d-2
व्याख्या
2011 की जनगणना के अनुसार:
- a. सबसे अधिक नगरीकृत राज्य → 4. गोवा (लगभग 62% लोग नगरों में रहते हैं);
- b. सबसे बड़ी नगरीय जनसंख्या → 3. महाराष्ट्र (नगरों में लगभग 5 करोड़ लोग);
- c. सबसे घनी आबादी वाला राज्य → 1. बिहार (1,106 व्यक्ति प्रति वर्ग km);
- d. सबसे कम घनी आबादी वाला राज्य → 2. अरुणाचल प्रदेश (17 व्यक्ति प्रति वर्ग km)।