आधुनिक इतिहास PYQ 399 / 636 · सविनय अवज्ञा आंदोलन

1930 में महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन कहां से शुरू किया?

  1. Aवर्धा
  2. Bदांडी
  3. Cसेवाग्राम
  4. Dसाबरमती
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं

63th B.P.S.C. (Pre) 2017

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) दांडी

व्याख्या

महात्मा गांधी ने 12 मार्च, 1930 को नमक सत्याग्रह शुरू किया। वे 80 साथियों के साथ (महात्मा गांधी सहित कुल 81 सदस्य) साबरमती आश्रम से निकले। 24 दिन की लंबी यात्रा के बाद 6 अप्रैल, 1930 को उन्होंने दांडी में प्रतीकात्मक रूप से नमक कानून तोड़ा और सविनय अवज्ञा आंदोलन का औपचारिक आरंभ किया। गांधी जी के नेतृत्व में यह आंदोलन पूरे देश में फैल गया। तमिलनाडु में गांधीवादी नेता सी. राजगोपालाचारी ने तिरुचिरापल्ली से वेदारण्यम तक नमक सत्याग्रह यात्रा की। अतः विकल्प (b) सही है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ