आधुनिक इतिहास PYQ 397 / 636 · सविनय अवज्ञा आंदोलन

दांडी यात्रा की गई:

  1. A1932 में
  2. B1931 में
  3. C1929 में
  4. D1930 में

44th B.P.S.C. (Pre) 2000

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) 1930 में

व्याख्या

महात्मा गांधी ने 12 मार्च, 1930 को नमक सत्याग्रह शुरू किया। वे 80 साथियों के साथ (महात्मा गांधी सहित कुल 81 सदस्य) साबरमती आश्रम से निकले। 24 दिन की लंबी यात्रा के बाद 6 अप्रैल, 1930 को उन्होंने दांडी में प्रतीकात्मक रूप से नमक कानून तोड़ा और सविनय अवज्ञा आंदोलन का औपचारिक आरंभ किया। गांधी जी के नेतृत्व में यह आंदोलन पूरे देश में फैल गया। तमिलनाडु में गांधीवादी नेता सी. राजगोपालाचारी ने तिरुचिरापल्ली से वेदारण्यम तक नमक सत्याग्रह यात्रा की।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ