आधुनिक इतिहास PYQ 1175 / 1999 · कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन, पूर्ण स्वराज प्रस्ताव (1929)

लाहौर कांग्रेस में पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव किस वर्ष पारित हुआ?

  1. A1919
  2. B1929
  3. C1939
  4. D1942

42nd B.P.S.C. (Pre) 1997-98UPPSC (Pre) 1993UP Lower Subordinate (Pre) 1999UP Lower Subordinate (Pre) 2004

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) 1929

व्याख्या

कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में ब्रिटिश सरकार को चेतावनी दी गई कि वह वर्ष के अंत तक नेहरू रिपोर्ट स्वीकार करे, अन्यथा उसे कांग्रेस द्वारा शुरू किए जाने वाले जन-आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। तय समय-सीमा में सरकार से कोई निश्चित उत्तर न मिलने पर दिसंबर, 1929 में पं. जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में कांग्रेस का ऐतिहासिक लाहौर अधिवेशन हुआ, जिसमें पं. नेहरू ने पूर्ण स्वराज (पूर्ण स्वतंत्रता) का लक्ष्य घोषित किया। 31 दिसंबर, 1929 की आधी रात का घंटा बजते ही कांग्रेस अध्यक्ष पं. जवाहरलाल नेहरू ने लाहौर में रावी नदी के तट पर भारतीय स्वतंत्रता का ध्वज फहराया। 2 जनवरी, 1930 की अपनी बैठक में कांग्रेस कार्यसमिति ने निर्णय लिया कि 26 जनवरी, 1930 को 'पूर्ण स्वाधीनता दिवस' या 'पूर्ण स्वराज दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। यहीं से हर वर्ष 26 जनवरी को पूर्ण स्वाधीनता दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1999 आधुनिक इतिहास PYQ