आधुनिक इतिहास PYQ 389 / 636 · साइमन कमीशन (1927)

रिक्त स्थान भरिए: नेहरू रिपोर्ट ........... की अध्यक्षता में एक समिति ने तैयार की थी और इसका विषय था ...........

  1. Aमोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू; ब्रिटिश साम्राज्य के साथ भारत का संबंध
  2. Bजवाहरलाल नेहरू; भारत में स्थानीय स्वशासन
  3. Cमोतीलाल नेहरू; भारत में संवैधानिक व्यवस्थाएं
  4. Dजवाहरलाल नेहरू; भारत में संवैधानिक व्यवस्थाएं

56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2014

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) मोतीलाल नेहरू; भारत में संवैधानिक व्यवस्थाएं

व्याख्या

साइमन कमीशन में किसी भारतीय के न होने के कारण भारत में कमीशन के विरोध के दौरान भारत के राज्य सचिव लॉर्ड बर्केनहेड ने भारतीयों को चुनौती दी कि वे संवैधानिक सुधारों के ठोस प्रस्ताव बनाने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय ऐसा संविधान नहीं बना सकते, जिसे सभी भारतीयों का व्यापक राजनीतिक समर्थन प्राप्त हो। भारतीयों ने यह चुनौती स्वीकार की और इस योजना को अंतिम रूप देने के लिए फरवरी, मई और अगस्त, 1928 में सर्वदलीय सम्मेलन हुए। मोतीलाल नेहरू की अध्यक्षता में नौ सदस्यों की एक समिति (अध्यक्ष सहित कुल सदस्य 10) ने अगस्त, 1928 में प्रस्तावित संविधान का प्रारूप प्रस्तुत किया। बाद में मोतीलाल नेहरू के नाम पर इसे 'नेहरू रिपोर्ट' कहा गया। इसमें सांप्रदायिक आधार पर पृथक निर्वाचक मंडल की मांग को अस्वीकार किया गया। इस रिपोर्ट में 'डोमिनियन स्टेटस' की मांग की गई। इसके अतिरिक्त अन्य सिफारिशें भी की गईं, जैसे: सभी वयस्कों को मताधिकार, महिलाओं को समान अधिकार, संघ (संगठन) बनाने की स्वतंत्रता और हर प्रकार से धर्म का राज्य से अलगाव।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ