आधुनिक इतिहास PYQ 371 / 636 · असहयोग आंदोलन

किस घटना के बाद महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन को अपनी 'हिमालय जैसी भूल' कहा?

  1. Aचौरी-चौरा
  2. Bखेड़ा सत्याग्रह
  3. Cनागपुर सत्याग्रह
  4. Dराजकोट सत्याग्रह

56th to 59thB.P.S.C. (Pre) 2014

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) चौरी-चौरा

व्याख्या

चौरी-चौरा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का एक कस्बा है। यहां 4 फरवरी, 1922 को आंदोलनकारियों की भीड़ ने ब्रिटिश प्रशासन की एक पुलिस चौकी में आग लगा दी। चौरी-चौरा शहीद स्मारक के अनुसार इस घटना में कुल 23 पुलिसकर्मी मारे गए। गांधी जी ने इस घटना की निंदा की और इसे 'हिमालय जैसी भूल' कहा। 12 फरवरी, 1922 को बारदोली में हुई कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक में आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया। आंदोलन समाप्त करने के अपने निर्णय के बारे में गांधी जी ने 'यंग इंडिया' में लिखा: 'आंदोलन को हिंसक होने से बचाने के लिए मैं हर अपमान, हर यातना, पूर्ण बहिष्कार, यहां तक कि मृत्यु भी सहने को तैयार हूं।'

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ