आधुनिक इतिहास PYQ 354 / 636 · ट्रेड यूनियन और कम्युनिस्ट पार्टी

कम्युनिस्ट इंटरनेशनल का सदस्य बनने वाला पहला भारतीय कौन था?

  1. Aएम.एन. राय
  2. Bमुजफ्फर अहमद
  3. Cएस.ए. डांगे
  4. Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

40th B.P.S.C. (Pre) 1995

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) एम.एन. राय

व्याख्या

कम्युनिस्ट इंटरनेशनल (कॉमिन्टर्न), जिसे तीसरा इंटरनेशनल भी कहा जाता है, की स्थापना मार्च, 1919 में मॉस्को में हुई। कॉमिन्टर्न के गठन में व्लादिमीर लेनिन (व्लादिमीर इल्यिच उल्यानोव) और रूसी कम्युनिस्ट पार्टी (बोल्शेविक) की मुख्य भूमिका रही। एम.एन. राय लेनिन के निमंत्रण पर मॉस्को गए और कम्युनिस्ट इंटरनेशनल के सदस्य बने। वे कम्युनिस्ट इंटरनेशनल का सदस्य बनने वाले पहले भारतीय थे।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ