भौतिक विज्ञान PYQ 206 / 288 · विद्युत

सुरक्षा फ्यूज़ लगाने के लिए सामान्यतः प्रयुक्त तार किस पदार्थ का बना होता है?

  1. Aटिन
  2. Bसीसा
  3. Cनिकेल
  4. Dटिन और सीसे की मिश्रधातु

46th B.P.S.C. (Pre) 2004

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) टिन और सीसे की मिश्रधातु

व्याख्या

फ्यूज़ तार टिन और सीसे की मिश्रधातु का बना होता है। इसका गलनांक कम और प्रतिरोध उपयुक्त होता है।

जब बहुत अधिक धारा बहती है, तो तार गर्म होकर पिघल जाता है और परिपथ तोड़ देता है, जिससे उपकरण सुरक्षित रहते हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 288 भौतिक विज्ञान PYQ