'एक संन्यासी, जो फिजी में गिरमिटिया मजदूर के रूप में काम करने के बाद उस जिले में आया था और अपनी पीठ पर तुलसीदास की रामायण की एक प्रति रखता था, जिससे वह ग्रामीण श्रोताओं को चौपाइयां सुनाता था।' यहां किस किसान नेता की बात हो रही है?
- Aबाबा रामचंद्र
- Bझिंगुरी सिंह
- Cयदुनंदन शर्मा
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) बाबा रामचंद्र
व्याख्या
अक्टूबर, 1920 में बाबा रामचंद्र के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अवध किसान सभा का औपचारिक गठन हुआ। प्रश्न में दिया गया कथन बाबा रामचंद्र के बारे में है, जो फिजी में गिरमिटिया मजदूर के रूप में काम करने के बाद भारत आए और फिर संन्यासी के रूप में रहने लगे।