जब ध्वनि तरंग एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है, तो अपरिवर्तित रहने वाली राशि है—
- Aआवृत्ति
- Bआयाम
- Cतरंगदैर्घ्य
- Dचाल
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) आवृत्ति
व्याख्या
जब ध्वनि एक माध्यम से दूसरे में जाती है, तो उसकी आवृत्ति समान रहती है, क्योंकि वह कंपन करने वाले स्रोत से तय होती है। उसकी चाल और तरंगदैर्घ्य बदल जाती हैं।
इसीलिए दीवार के पार सुनी गई आवाज़ का तारत्व वही रहता है।