सर्दियों में जब आप लकड़ी के लट्ठे और लोहे की छड़ को छूते हैं, तो लोहे की छड़ लकड़ी से अधिक ठंडी लगती है क्योंकि –
- Aलोहे की छड़ की ऊष्मा लकड़ी के लट्ठे की ऊष्मा से कम है
- Bलकड़ी की तुलना में लोहा ऊष्मा का सुचालक है
- Cलकड़ी की तुलना में लोहा ऊष्मा का कुचालक है
- Dलोहे की छड़ लकड़ी के लट्ठे से भारी है
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) लकड़ी की तुलना में लोहा ऊष्मा का सुचालक है
व्याख्या
लोहा और लकड़ी दोनों एक ही ताप पर हैं। लोहा ऊष्मा का सुचालक है, इसलिए वह आपके हाथ से ऊष्मा तेज़ी से खींचता है और अधिक ठंडा लगता है।
लकड़ी कुचालक है, इसलिए वह हाथ से ऊष्मा धीरे-धीरे लेती है और उतनी ठंडी नहीं लगती।