आधुनिक इतिहास PYQ 345 / 636 · किसान आंदोलन और किसान सभा

1922 के करबंदी (साराबंदी) अभियान का नेतृत्व किसने किया?

  1. Aचित्तरंजन दास
  2. Bसरदार वल्लभभाई पटेल
  3. Cराजेंद्र प्रसाद
  4. Dलाला लाजपत राय
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

65th B.P.S.C. (Pre) 2019

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) सरदार वल्लभभाई पटेल

व्याख्या

1928 ई. के बाद बारदोली (गुजरात के सूरत जिले में) राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया। बारदोली के 'मेहता बंधुओं' (कल्याणजी और कुंवरजी) और दयालजी देसाई ने 1928 ई. से किसानों के समर्थन में आंदोलन शुरू किया। बाद में इसका नेतृत्व सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया। पटेल के नेतृत्व में 1928 ई. में 'कर न देने' (साराबंदी) का आंदोलन चलाया गया। उल्लेखनीय है कि असहयोग आंदोलन के दौरान गांधी जी ने 1922 ई. में बारदोली से करबंदी (साराबंदी) आंदोलन शुरू करने की योजना बनाई थी, परंतु चौरी-चौरा की घटना के कारण यह योजना स्थगित कर दी गई। बिहार लोक सेवा आयोग ने भूल से साराबंदी (करबंदी) आंदोलन का वर्ष 1928 के स्थान पर 1922 लिखा है, जो सही नहीं है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ