आधुनिक इतिहास PYQ 340 / 636 · किसान आंदोलन और किसान सभा

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस की स्थापना हुई:

  1. A1936 ई.
  2. B1939 ई.
  3. C1942 ई.
  4. D1945 ई.
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

60th to 62nd B.P.S.C. (Pre) 2016

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) 1936 ई.

व्याख्या

अप्रैल, 1936 में लखनऊ में 'अखिल भारतीय किसान कांग्रेस' का गठन हुआ, जिसका नाम बाद में 'अखिल भारतीय किसान सभा' कर दिया गया। बिहार प्रांतीय किसान सभा के जुझारू संस्थापक स्वामी सहजानंद सरस्वती इसके अध्यक्ष चुने गए और आंध्र में किसान आंदोलन के महत्वपूर्ण नेता तथा कृषि समस्याओं के विद्वान एन.जी. रंगा इसके महासचिव चुने गए। कांग्रेस के फैजपुर अधिवेशन के साथ अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन भी हुआ, जिसकी अध्यक्षता एन.जी. रंगा ने की।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ