आधुनिक इतिहास PYQ 334 / 636 · किसान आंदोलन और किसान सभा

1875 के 'दक्कन दंगों' का तात्कालिक कारण था:

  1. Aअकाल की छाया
  2. Bमहाजनों द्वारा ली जाने वाली ऊंची ब्याज दरें
  3. Cऊंची भू-राजस्व दरें
  4. Dथोपी गई व्यवस्था का विरोध
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

64th B.P.S.C. (Pre) 2018

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) महाजनों द्वारा ली जाने वाली ऊंची ब्याज दरें

व्याख्या

1875 के दक्कन दंगों के कई कारण थे, जैसे: महाजनों की ऊंची ब्याज दरें और किसानों का स्थायी रूप से कर्जदार हो जाना; भू-राजस्व की ऊंची दरें; अशिक्षा और गरीबी के कारण किसानों से उनके खेत, घर आदि गिरवी रखवाकर ऋण-पत्रों पर हस्ताक्षर करवाना; और जटिल तथा महंगी न्याय व्यवस्था के कारण किसानों का अपने हितों की रक्षा न कर पाना। बिहार लोक सेवा आयोग ने विकल्प (b) को सही उत्तर माना।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ