स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गांधी जी के निकट अंग्रेज मित्र थे:
- Aथॉमस मूर
- Bए.ओ. ह्यूम
- Cचार्ल्स एंड्रयूज
- Dविलियम वेवेल
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) चार्ल्स एंड्रयूज
व्याख्या
चार्ल्स एंड्रयूज (दीनबंधु एंड्रयूज) दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज में प्रोफेसर थे। उन्हें भारतीयों से गहरा लगाव था और वे हर तरह से भारतीय बनना चाहते थे। रवींद्रनाथ टैगोर, गोपाल कृष्ण गोखले और महात्मा गांधी से उनके निकट संबंध थे। सी.एफ. एंड्रयूज के जीवनीकारों, बनारसीदास चतुर्वेदी और मार्जोरी साइक्स, ने अपनी पुस्तक 'चार्ल्स फ्रीयर एंड्रयूज: ए नैरेटिव' में उल्लेख किया है कि 'दीनबंधु' (गरीबों का मित्र) उपनाम सी.एफ. एंड्रयूज को पहली बार 1917 ई. में फिजी के भारतीयों ने दिया था। एंड्रयूज 1925 और 1927 में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के अध्यक्ष भी रहे। गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने के लिए वे गांधी जी के साथ लंदन गए।