निम्नलिखित में से कौन-से जैव उर्वरकों के सही उदाहरण हैं?
I. माइकोराइज़ा कवक
II. नील-हरित शैवाल
III. बैसिलस थुरिंजिएंसिस
- Aकेवल I
- Bकेवल I और II
- Cकेवल II
- Dकेवल III
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल I और II
व्याख्या
माइकोराइज़ा कवक और नील-हरित शैवाल (सायनोबैक्टीरिया) जैव उर्वरक हैं: ये पौधे को पोषक तत्वों की आपूर्ति बढ़ाते हैं।
बैसिलस थुरिंजिएंसिस कीट नियंत्रण में प्रयुक्त एक जीवाणु है; इसका जीन Bt कपास को कीटों से प्रतिरोध देता है। अतः केवल I और II सही हैं।