पोमोलॉजी किसका अध्ययन है?
- Aपत्तियों का
- Bफलों का
- Cफूलों का
- Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) फलों का
व्याख्या
पोमोलॉजी (फल विज्ञान) वनस्पति विज्ञान (उद्यान विज्ञान) की वह शाखा है जो फलों और फल उत्पादन से संबंधित है। इस क्षेत्र में काम करने वाला व्यक्ति पोमोलॉजिस्ट कहलाता है।
फूलों और उनकी खेती का अध्ययन पुष्प कृषि (फ्लोरीकल्चर) है।