गांधी जी ने भारतीय राजनीति में प्रवेश किसके माध्यम से किया?
- Aचंपारण आंदोलन से
- Bखेड़ा आंदोलन से
- Cअसहयोग आंदोलन से
- Dरौलेट एक्ट आंदोलन से
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) चंपारण आंदोलन से
व्याख्या
जनवरी, 1915 में दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद गांधी जी ने 1917 ई. में बिहार के चंपारण जिले में अपना पहला सफल सत्याग्रह किया। 1916 ई. में चंपारण के एक किसान राजकुमार शुक्ल ने लखनऊ में गांधी जी से भेंट की और उनसे चंपारण आने का आग्रह किया। चंपारण का मामला काफी पुराना था। 19वीं सदी के अंत तक जर्मनी के कृत्रिम रंगों ने बाजार में नील का स्थान ले लिया। परिणामस्वरूप चंपारण के यूरोपीय बागान मालिक नील की खेती बंद करने को विवश हो गए। किसान भी नकदी फसल के रूप में नील की खेती से छुटकारा चाहते थे। किसानों की विवशता का लाभ उठाकर गोरे बागान मालिकों ने अनुबंध से मुक्त करने के नाम पर लगान और अन्य गैर-कानूनी करों में मनमानी वृद्धि कर दी। किसानों के इसी शोषण के विरुद्ध गांधी जी ने चंपारण सत्याग्रह शुरू किया।