निम्नलिखित में से भारत में गांधी जी का पहला सत्याग्रह आंदोलन कौन-सा था, जिसमें उन्होंने सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया?
- Aचंपारण
- Bखेड़ा
- Cअहमदाबाद
- Dरौलेट सत्याग्रह
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) चंपारण
व्याख्या
चंपारण आंदोलन (1917) भारत में गांधी जी का पहला सत्याग्रह आंदोलन था, जिसमें उन्होंने सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया। यह सत्याग्रह 19वीं सदी के आरंभ से चंपारण (बिहार) में प्रचलित 'तिनकठिया प्रणाली' के विरोध में शुरू किया गया। चंपारण सत्याग्रह के बाद गांधी जी ने 1918 ई. में अहमदाबाद में कपड़ा मिल मालिकों और मजदूरों के बीच प्लेग बोनस को लेकर हुए विवाद में हस्तक्षेप करते हुए सत्याग्रह का प्रयोग किया। उसी वर्ष 1918 ई. में गुजरात में फसलें नष्ट होने के बावजूद ब्रिटिश सरकार द्वारा लगान में छूट न देने पर गांधी जी ने खेड़ा सत्याग्रह शुरू किया। उल्लेखनीय है कि गांधी जी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा पारित 'रौलेट एक्ट' के विरोध में 1919 ई. में रौलेट सत्याग्रह शुरू किया।