आधुनिक इतिहास PYQ 281 / 636 · बंगाल विभाजन और स्वदेशी आंदोलन

1905 में बंगाल का विभाजन हुआ, परंतु विरोध के कारण इसे फिर से विभाजित किया गया:

  1. A1906 में
  2. B1916 में
  3. C1911 में
  4. D1909 में

46th B.P.S.C. (Pre) 2004

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) 1911 में

व्याख्या

दिसंबर, 1911 में सम्राट जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी के भारत आगमन पर उनके स्वागत के लिए दिल्ली में एक दरबार आयोजित किया गया। दिल्ली दरबार में ही 12 दिसंबर, 1911 को सम्राट ने बंगाल विभाजन रद्द करने की घोषणा की। साथ ही कलकत्ता के स्थान पर दिल्ली को भारत की नई राजधानी बनाने की घोषणा भी की गई। इस घोषणा के अनुसार बंगाल को एक नए प्रांत के रूप में पुनर्गठित किया गया। उड़ीसा और बिहार को उससे अलग कर दिया गया। असम को एक नया प्रांत बनाया गया, जैसा 1874 ई. में था, और सिलहट को उसमें जोड़ दिया गया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ