निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व का एक प्रकार नहीं है?
- Aधातु
- Bअधातु
- Cगैस
- Dउपधातु
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) गैस
व्याख्या
गुणों के आधार पर तत्वों को धातु, अधातु और उपधातु में वर्गीकृत किया जाता है।
गैस द्रव्य की एक अवस्था (ठोस, द्रव, गैस) है, तत्व का प्रकार नहीं।
धातुएं आवर्त सारणी के बाईं ओर, अधातुएं दाईं ओर और उपधातुएं इनके बीच स्थित हैं।