रसायन विज्ञान में विलयन/विलायक के प्रति इकाई आयतन या प्रति इकाई द्रव्यमान में उपस्थित विलेय की मात्रा को _____ कहा जाता है।
- Aविलेय का संघटन
- Bविलायक की सांद्रता
- Cविलेय की सांद्रता
- Dविलयन की सांद्रता
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) विलयन की सांद्रता
व्याख्या
विलयन के प्रति इकाई आयतन या द्रव्यमान में उपस्थित विलेय की मात्रा को विलयन की सांद्रता कहा जाता है।
इसे मोलरता (विलयन के प्रति लीटर में मोल), मोललता (विलायक के प्रति किग्रा. में मोल) या द्रव्यमान/आयतन प्रतिशत जैसी इकाइयों में व्यक्त किया जाता है।