बंगाल का विभाजन प्रभावी हुआ:
- A14 अक्टूबर, 1905 को
- B15 अक्टूबर, 1905 को
- C16 अक्टूबर, 1905 को
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 16 अक्टूबर, 1905 को
व्याख्या
बंगाल विभाजन की रूपरेखा भारत सरकार के गृह सचिव एच.एच. रिजले द्वारा 3 दिसंबर, 1903 को बंगाल सरकार को भेजे गए प्रसिद्ध 'रिजले परिपत्र' में प्रस्तुत की गई थी। इसकी औपचारिक घोषणा 19 जुलाई, 1905 को की गई। इसका उद्देश्य बंगाल प्रेसीडेंसी में बढ़ते 'राष्ट्रवाद' को बांटना था। बंगाल विभाजन 16 अक्टूबर, 1905 को प्रभावी हुआ। इस दिन रवींद्रनाथ टैगोर ने इसे 'रक्षाबंधन' के रूप में मनाने की सलाह दी।