कोविड टीके प्रतिरक्षा अनुक्रिया को कैसे उत्तेजित करते हैं?
- Aजीवित क्षीण SARS-CoV-2 विषाणु प्रवेश कराकर
- Bएक वास्तविक SARS-CoV-2 विषाणु प्रवेश कराकर
- CSARS-CoV-2 विषाणु का एक हानिरहित टुकड़ा प्रवेश कराकर
- DSARS-CoV-2 विषाणु के विरुद्ध प्रतिरक्षी प्रवेश कराकर
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर (इनमें से कोई भी): (a) जीवित क्षीण SARS-CoV-2 विषाणु प्रवेश कराकर या (c) SARS-CoV-2 विषाणु का एक हानिरहित टुकड़ा प्रवेश कराकर
व्याख्या
अधिकांश कोविड टीके शरीर को SARS-CoV-2 का एक हानिरहित टुकड़ा, अर्थात स्पाइक प्रोटीन (नोवावैक्स, कॉर्बेवैक्स), या उसे बनाने के आनुवंशिक निर्देश (मॉडर्ना जैसे mRNA टीके, कोविशील्ड जैसे वेक्टर टीके) देते हैं: विकल्प (c)।
कोवैक्सिन और साइनोवैक पूरे निष्क्रिय (मृत) विषाणु का उपयोग करते हैं, और व्यापक उपयोग वाला कोई टीका जीवित क्षीण नहीं था। आयोग की उत्तर-कुंजी विकल्प (a) है, इसलिए यहां (a) और (c) दोनों सही माने जाते हैं।
दोनों ही स्थितियों में प्रतिरक्षा तंत्र विषाणु को पहचानना सीखता है और वास्तविक संक्रमण से पहले प्रतिरक्षी बना लेता है।