शरीर का तापमान नियंत्रित करता है -
- Aमेडुला
- Bथैलेमस
- Cहाइपोथैलेमस
- Dसेरिबेलम
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) हाइपोथैलेमस
व्याख्या
हाइपोथैलेमस शरीर के तापमान का नियमन करता है और शरीर का आंतरिक संतुलन (समस्थापन) बनाए रखता है।
यह तंत्रिका और अंतःस्रावी तंत्रों को जोड़ता है तथा भूख, प्यास और नींद को नियंत्रित करता है।
मेडुला श्वसन/हृदय की धड़कन नियंत्रित करता है और थैलेमस संवेदी संकेतों को आगे भेजता है, अतः दोनों उपयुक्त नहीं हैं।