अस्पताल के निम्नलिखित में से किस विभाग में ‘कैथ लैब’ पाई जाती है?
- Aपैथोलॉजी (विकृति विज्ञान)
- Bसर्जरी (शल्य चिकित्सा)
- Cकार्डियोलॉजी (हृदय रोग विज्ञान)
- Dनाभिकीय चिकित्सा
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) कार्डियोलॉजी (हृदय रोग विज्ञान)
व्याख्या
कैथ लैब (कैथेटराइजेशन प्रयोगशाला) वह स्थान है, जहां एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर लगाने जैसी हृदय प्रक्रियाएं की जाती हैं।
ये कार्डियोलॉजी के अंतर्गत आती हैं, जो हृदय-संवहनी तंत्र के रोगों का निदान और उपचार करने वाली चिकित्सा शाखा है।
पैथोलॉजी ऊतक/द्रव परीक्षण से और नाभिकीय चिकित्सा रेडियो-समस्थानिकों से संबंधित है, अतः इनमें कैथ लैब नहीं होती।