गदर पार्टी की स्थापना कहां हुई थी?
- Aफ्रांस
- Bजर्मनी
- Cसंयुक्त राज्य अमेरिका
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) संयुक्त राज्य अमेरिका
व्याख्या
1913 ई. में सोहन सिंह भकना के नेतृत्व में अमेरिका के पोर्टलैंड (ओरेगन) में 'पैसिफिक कोस्ट हिंदुस्तान एसोसिएशन' नामक संगठन की स्थापना हुई। इसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को में था। इस संगठन ने 'गदर' नामक समाचार-पत्र निकालना शुरू किया, जिसके कारण संगठन भी गदर पार्टी के नाम से जाना जाने लगा। लाला हरदयाल इस संगठन के मुख्य विचारक और मार्गदर्शक थे। इसके अन्य सदस्यों में रामचंद्र, बरकतुल्ला, रासबिहारी बोस, भाई परमानंद आदि शामिल थे।