भूगोल PYQ 583 / 587 · पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

हाल ही में भारत के कितने समुद्र तटों को ब्लू फ्लैग प्रमाणन के लिए अनुशंसित किया गया है?

  1. Aछह
  2. Bसात
  3. Cआठ
  4. Dनौ
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

66th B.P.S.C. (Pre) 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) आठ

व्याख्या

प्रश्नकाल में भारत के 8 समुद्र तटों को ब्लू फ्लैग प्रमाणन दिया गया था। वर्तमान में भारत के 18 समुद्र तटों को ब्लू फ्लैग प्रमाणन दिया गया है। उनके नाम हैं– शिवराजपुर (गुजरात), घोघला (दीव), श्रीवर्धन, नागांव, पारनाका, गुहागर, लाडघर (महाराष्ट्र), गोल्डन (ओडिशा), कासरकोड, पडुबिद्री (कर्नाटक), ऋषिकोंडा (आंध्र प्रदेश), राधानगर (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह), कोवलम (तमिलनाडु), ईडन (पुडुचेरी), मिनिकॉय थुंडी, कदमत (लक्षद्वीप), कप्पड, चाल (केरल)।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ