लंदन में 'इंडिया हाउस' के संस्थापक कौन थे?
- Aश्यामजी कृष्ण वर्मा
- Bरासबिहारी बोस
- Cरामचंद्र
- Dतारकनाथ दास
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) श्यामजी कृष्ण वर्मा
व्याख्या
फरवरी, 1905 में श्यामजी कृष्ण वर्मा ने लंदन में इंडियन होमरूल सोसाइटी की स्थापना की। उन्होंने 'इंडिया हाउस' की भी स्थापना की। यहीं से 'द इंडियन सोशियोलॉजिस्ट' नामक समाचार-पत्र का प्रकाशन भी शुरू हुआ। लंदन में सरकारी तंत्र के विशेष रूप से सक्रिय होने पर श्यामजी पेरिस चले गए और अंततः जिनेवा पहुंच गए।