निम्नलिखित में से कौन-सा ऊर्जा का नवीकरणीय स्रोत है?
- Aकोयला
- Bपरमाणु ईंधन
- Cपेट्रोलियम
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं
व्याख्या
नवीकरणीय संसाधन वे संसाधन हैं, जिनका तेजी से नवीकरण या पुनःपूर्ति होती है। इनमें से कुछ अक्षय हैं और मानवीय गतिविधियों से प्रभावित नहीं होते, जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा आदि। इसके विपरीत अनवीकरणीय संसाधनों के भंडार सीमित हैं। भंडार समाप्त होने के बाद उनके नवीकरण या पुनःपूर्ति में अनेक वर्ष लगते हैं। कोयला, परमाणु ईंधन, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस इस श्रेणी में आते हैं।