आधुनिक इतिहास PYQ 251 / 636 · भारत में क्रांतिकारी आंदोलन

'चटगांव शस्त्रागार छापे' से कौन संबंधित है?

  1. Aरासबिहारी बोस
  2. Bचंद्रशेखर आजाद
  3. Cबटुकेश्वर दत्त
  4. Dसूर्य सेन
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं

67th B.P.S.C. (Pre) 2022

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) सूर्य सेन

व्याख्या

चटगांव शस्त्रागार छापा 'मास्टर दा' के नाम से प्रसिद्ध क्रांतिकारी सूर्य सेन ने आयोजित किया था। सूर्य सेन ने बंगाल में इंडियन रिपब्लिकन आर्मी (आई.आर.ए.) की स्थापना की। इसके प्रमुख सदस्यों में अनंत सिंह, अंबिका चक्रवर्ती, लोकीनाथ, प्रीतिलता वाडेदार, गणेश घोष, कल्पना दत्त और आनंद गुप्त शामिल थे। 18 अप्रैल, 1930 को सूर्य सेन ने अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की। उनके नेतृत्व में आई.आर.ए. के सदस्यों ने चटगांव शस्त्रागार पर आक्रमण कर हथियारों पर कब्जा कर लिया। 22 मई, 1930 को आई.आर.ए. के सदस्यों और सेना के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें 80 सैनिक और 12 क्रांतिकारी मारे गए। 16 फरवरी, 1933 को सूर्य सेन गिरफ्तार हुए। उन पर मुकदमा चला और 12 जनवरी, 1934 को उन्हें फांसी दे दी गई।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ