भूगोल PYQ 549 / 587 · पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

निम्नलिखित में से किस गैस को वायुमंडलीय प्रदूषक माना जाता है?

  1. Aऑक्सीजन
  2. Bओजोन
  3. Cसल्फर डाइऑक्साइड (SO2)
  4. Dनाइट्रोजन
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

B.P.S.C. (CDPO) (Pre) 2018

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

व्याख्या

सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) और ओजोन को वायुमंडलीय प्रदूषक माना जाता है। ये स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को प्रभावित कर सकते हैं। सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) के अल्पकालिक संपर्क से मनुष्य के श्वसन तंत्र को हानि हो सकती है और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। वायुमंडल में सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) का सबसे बड़ा स्रोत बिजली संयंत्रों और अन्य औद्योगिक गतिविधियों में जीवाश्म ईंधनों का दहन है। भू-स्तरीय ओजोन या क्षोभमंडलीय ओजोन एक द्वितीयक प्रदूषक है। यह तब बनती है, जब वाहनों, उद्योगों और बिजली संयंत्रों से निकलने वाले नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOx) और वाष्पशील कार्बनिक यौगिक (VOCs) सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में अभिक्रिया करते हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ