निम्नलिखित में से कौन-सी ग्रीनहाउस गैस है?
- Aकार्बन डाइऑक्साइड
- Bओजोन
- CCFC
- Dमीथेन
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
व्याख्या
ग्रीनहाउस गैसों की उपस्थिति के कारण वायुमंडल एक ग्रीनहाउस की तरह व्यवहार करता है। वायुमंडल आने वाले सौर विकिरण को गुजरने देता है, परंतु पृथ्वी की सतह से ऊपर की ओर उत्सर्जित अधिकांश दीर्घ-तरंग विकिरण को अवशोषित कर लेता है। दीर्घ-तरंग विकिरण को अवशोषित करने वाली गैसों को ग्रीनहाउस गैसें कहा जाता है। कुछ प्रमुख ग्रीनहाउस गैसों में कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन, नाइट्रस ऑक्साइड, क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs) और ओजोन शामिल हैं। अतः इस प्रश्न में एक से अधिक विकल्प सही होने के कारण सही उत्तर विकल्प (e) है।