भूगोल PYQ 544 / 587 · पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

लू (हीट वेव) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1. यदि किसी मैदानी क्षेत्र का अधिकतम तापमान कम से कम 30°C या अधिक हो जाए, तो इसे लू माना जाता है। 2. यदि किसी पहाड़ी क्षेत्र का अधिकतम तापमान कम से कम 40°C या अधिक हो जाए, तो इसे लू माना जाता है। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. Aन तो 1 और न ही 2
  2. B1 और 2 दोनों
  3. Cकेवल 1
  4. Dकेवल 2

69th B.P.S.C. (Pre) 2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) न तो 1 और न ही 2

व्याख्या

लू से तात्पर्य ग्रीष्म ऋतु में औसत की तुलना में असामान्य रूप से उच्च तापमान से है। यदि किसी मैदानी क्षेत्र का अधिकतम तापमान कम से कम 40°C या अधिक और किसी पहाड़ी क्षेत्र का अधिकतम तापमान कम से कम 30°C या अधिक हो जाए, तो इसे लू माना जाता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ