पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक न्यूनतम वन आवरण है—
- Aकुल भूमि का 25%
- Bकुल भूमि का 50%
- Cकुल भूमि का 40%
- Dकुल भूमि का 33%
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) कुल भूमि का 33%
व्याख्या
राष्ट्रीय वन नीति, 1988 के अनुसार उष्णकटिबंधीय जलवायु को देखते हुए पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए भारत के कुल भू-क्षेत्र के कम से कम 33% (पहाड़ी क्षेत्रों में 66.67%) पर वनों की आवश्यकता है। भारत वन स्थिति रिपोर्ट–2023 (भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून) के अनुसार देश में 827,356.95 वर्ग किमी. (कुल भौगोलिक क्षेत्र का 25.17%) पर वन आवरण और वृक्ष आवरण है, जबकि वन आवरण 715,342.61 वर्ग किमी., अर्थात कुल भौगोलिक क्षेत्र का 21.76% है।