स्टैलेक्टाइट और स्टैलेग्माइट स्थलरूपों का निर्माण होता है-
- Aपवन द्वारा
- Bभूमिगत जल द्वारा
- Cहिम द्वारा
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) भूमिगत जल द्वारा
व्याख्या
स्टैलेक्टाइट और स्टैलेग्माइट स्थलरूपों का निर्माण भूमिगत जल द्वारा होता है। स्टैलेक्टाइट विभिन्न मोटाई के लटकते हुए, हिमलंब जैसे स्तंभ हैं। सामान्यतः ये गुफा के आधार के पास या छत के पास होते हैं और सिरे की ओर पतले होते जाते हैं। ये अनेक आकारों में दिखाई देते हैं। स्टैलेग्माइट गुफा के फर्श से ऊपर की ओर बढ़ते हैं। वस्तुतः स्टैलेग्माइट गुफा की छत से जमीन पर टपकने वाले चूनायुक्त जल से बनते हैं, या स्टैलेक्टाइट के ठीक नीचे पतली नलियों के आकार में बनते हैं।