भूगोल PYQ 504 / 587 · नगर, उद्योग, परिवहन एवं बंदरगाह

भूगणित वह विज्ञान है, जो संबंधित है –

  1. Aपार्थिव चट्टानों के काल-निर्धारण से
  2. Bपृथ्वी के आयामों के मापन से
  3. Cपृथ्वी के उत्थान और अवनमन के मापन से
  4. Dभूपर्पटी द्वारा किए गए परिवर्तनों के अभिलेखन से
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

67th B.P.S.C. (Pre) 2021

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) पृथ्वी के आयामों के मापन से

व्याख्या

भूगणित पृथ्वी के तीन मूलभूत गुणों को सटीक रूप से मापने और समझने का विज्ञान है। ये गुण हैं– पृथ्वी का ज्यामितीय आकार, अंतरिक्ष में पृथ्वी का अभिविन्यास और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र। इसके साथ ही यह समय के साथ उपर्युक्त गुणों में होने वाले परिवर्तनों का भी अध्ययन करता है। इस प्रकार भूगणित पृथ्वी के आयामों के मापन से संबंधित विज्ञान है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ