कथन (A): घाना के तट पर सोने के समृद्ध प्लेसर निक्षेप पाए जाते हैं और ब्राजील में सोने की शिराएं पाई जाती हैं। कारण (R): एक समय ये महाद्वीप अटलांटिक तट के साथ-साथ आपस में जुड़े हुए थे। सही उत्तर चुनिए।
- A(A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
- B(A) और (R) दोनों सही हैं; परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
- C(A) गलत है, परंतु (R) सही है
- D(A) सही है, परंतु (R) गलत है
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
व्याख्या
घाना पश्चिम अफ्रीका का एक देश है, जो गिनी की खाड़ी के तट पर स्थित है। घाना के तट पर सोने के समृद्ध प्लेसर निक्षेप पाए जाते हैं और ब्राजील में सोने की शिराएं पाई जाती हैं। भूविज्ञान के अनुसार इसका कारण यह है कि एक समय ये महाद्वीप अटलांटिक तट के साथ-साथ आपस में जुड़े हुए थे। अतः कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।