निम्नलिखित में से कौन-सा लौह अयस्क है?
- Aसिनेबार
- Bबॉक्साइट
- Cलिमोनाइट
- Dपाइराइट
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) लिमोनाइट
व्याख्या
दिए गए विकल्पों में लिमोनाइट लौह अयस्क है। इसका रासायनिक सूत्र FeO(OH).nH2O है। मैग्नेटाइट, हेमेटाइट, सिडेराइट आदि अन्य प्रमुख लौह अयस्क हैं। अन्य विकल्पों में सिनेबार पारे का अयस्क है, जबकि बॉक्साइट एल्युमीनियम का अयस्क है। पाइराइट या आयरन पाइराइट (रासायनिक सूत्र FeS2) में भी लोहा होता है, परंतु इस सल्फाइड खनिज का व्यावसायिक प्रयोग मुख्य रूप से सल्फर डाइऑक्साइड और सल्फ्यूरिक अम्ल बनाने के लिए किया जाता है और इसे सामान्यतः लौह अयस्क के रूप में प्रयोग नहीं किया जाता।