कोयले का सामान्य प्रकार है –
- Aबिटुमिनस
- Bउप-बिटुमिनस
- Cएंथ्रेसाइट
- Dकोक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) बिटुमिनस
व्याख्या
कोयला मुख्य रूप से मुक्त कार्बन और कार्बन यौगिकों का मिश्रण है। कार्बनीकरण की रासायनिक प्रक्रिया द्वारा वनस्पति पदार्थ कोयले में बदल जाता है। कोयला मुख्य रूप से चार प्रकार का होता है– एंथ्रेसाइट, बिटुमिनस, उप-बिटुमिनस और लिग्नाइट। इन चार प्रकारों में बिटुमिनस कोयले को सामान्य किस्म माना जाता है। एंथ्रेसाइट सर्वोत्तम गुणवत्ता का कोयला है। भारत में पाए जाने वाले कुल कोयले का लगभग 99 प्रतिशत प्राचीन गोंडवाना चट्टानों में पाया जाता है। गोंडवाना युग का कोयला मुख्य रूप से बिटुमिनस प्रकार का है।