भूगोल PYQ 456 / 587 · पवनें एवं वन

पृथ्वी पर सघन वन अधिकतर पाए जाते हैं –

  1. Aभूमध्य रेखा के पास
  2. Bकर्क रेखा के पास
  3. Cमकर रेखा के पास
  4. Dध्रुवों के पास

41st B.P.S.C. (Pre) 1996

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) भूमध्य रेखा के पास

व्याख्या

पृथ्वी पर सघन वन मुख्य रूप से भूमध्य रेखा के पास पाए जाते हैं। उष्णकटिबंधीय सदाबहार वर्षा वन भूमध्य रेखा के पास 10° उत्तर और 10° दक्षिण अक्षांशों के बीच फैले हैं। ये वन बहुत सघन होते हैं। ये विश्व के तीन प्रमुख क्षेत्रों में फैले हैं– अमेजन बेसिन– ब्राजील, बोलीविया, पेरू, इक्वाडोर, कोलंबिया, वेनेजुएला, फ्रेंच गुयाना, गुयाना और सूरीनाम। कांगो बेसिन– कांगो गणराज्य, कैमरून, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, गैबॉन, इक्वेटोरियल गिनी और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य। बोर्नियो–मेकांग, दक्षिण-पूर्व एशिया बेसिन– इसमें बोर्नियो द्वीप और मेकांग नदी बेसिन शामिल हैं। चीन, म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, कंबोडिया आदि इसके अंतर्गत आते हैं। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ