भूगोल PYQ 454 / 587 · स्थलरूप, द्वीप, जलसंधियां, नहरें एवं वायुमंडल

साफ आकाश वाली रातें बादल वाली रातों की तुलना में अधिक ठंडी होती हैं, इसका कारण है

  1. Aसंघनन
  2. Bविकिरण
  3. Cप्रेरण
  4. Dचालन

39th B.P.S.C. (Pre) 1994

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) विकिरण

व्याख्या

बादल वाली रातों में वायुमंडल में जलवाष्प की मात्रा साफ रातों की तुलना में अधिक होती है। जलवाष्प बाहर जाने वाले पार्थिव विकिरण को अवशोषित कर लेती है; इसलिए बादल वाली रातें अपेक्षाकृत गर्म लगती हैं। इसके अतिरिक्त साफ रातों में वायुमंडल में जलवाष्प कम होने के कारण पार्थिव विकिरण रात में आसानी से अंतरिक्ष में चला जाता है और साफ रातें अधिक ठंडी लगती हैं। वस्तुतः वायुमंडल एक ग्रीनहाउस की तरह व्यवहार करता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ