भूगोल PYQ 449 / 587 · स्थलरूप, द्वीप, जलसंधियां, नहरें एवं वायुमंडल

स्वेज नहर जोड़ती है –

  1. Aकाला सागर को लाल सागर से
  2. Bभूमध्य सागर को कैस्पियन सागर से
  3. Cलाल सागर को भूमध्य सागर से
  4. Dइनमें से कोई नहीं

38th B.P.S.C. (Pre) 1993

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) लाल सागर को भूमध्य सागर से

व्याख्या

स्वेज नहर मिस्र में स्वेज स्थलसंधि के आर-पार बनी विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम नहर है। 1869 में इसकी लंबाई 164 किमी. थी और 2015 में इसकी कुल लंबाई 193.30 किमी. थी। भूमध्य सागर और लाल सागर को जोड़ने वाली यह नहर 1869 में जहाजों के आवागमन के लिए खोली गई। इसके दक्षिणी छोर पर स्वेज शहर में पोर्ट तौफीक (स्वेज बंदरगाह) और उत्तरी छोर पर पोर्ट सईद है। इस नहर के बनने के बाद यूरोप और एशिया के बीच की दूरी बहुत कम हो गई, क्योंकि इस नहर से पहले यूरोप और एशिया के बीच चलने वाले जहाजों को अफ्रीका महाद्वीप का चक्कर लगाना पड़ता था।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ