भूगोल PYQ 435 / 587 · स्थलरूप, द्वीप, जलसंधियां, नहरें एवं वायुमंडल

एस्कर और ड्रमलिन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं? 1. एस्कर मोटे तौर पर परतदार बजरी और रेत की कटकें हैं। 2. ड्रमलिन अधिकांशतः गोलाश्म और मृत्तिका से बने होते हैं। 3. अंडे की टोकरी स्थलाकृति एस्कर वाले क्षेत्रों की विशेषता है। 4. जहां एस्कर हिमनदों की धाराओं द्वारा बनते हैं, वहीं ड्रमलिन हिमनद की क्रिया से उत्पन्न होते हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

  1. A1, 2 और 3
  2. B1, 2 और 4
  3. Cकेवल 3 और 4
  4. Dकेवल 1 और 2
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

67th B.P.S.C. (Pre) 2022

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) 1, 2 और 4

व्याख्या

एस्कर लंबी और संकरी कटकें हैं, जो हिमनदों से निकलने वाली पिघले जल की धाराओं द्वारा मलबे के निक्षेपण से बनती हैं। ये मुख्य रूप से बजरी, रेत और पत्थरों से बनी होती हैं। ड्रमलिन हिमनद की क्रिया से बने निक्षेपात्मक स्थलरूप हैं और मुख्य रूप से गोलाश्म मृत्तिका से बने होते हैं। इनका आकार उल्टी नाव या कटे हुए उल्टे अंडे जैसा होता है। अंडे की टोकरी स्थलाकृति ड्रमलिन-प्रधान क्षेत्रों की एक विशिष्ट विशेषता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ