भूगोल PYQ 419 / 587 · जलमंडल एवं महासागरीय धाराएं

एल नीनो धारा कहां बहती है?

  1. Aप्रशांत महासागर
  2. Bहिंद महासागर
  3. Cबंगाल की खाड़ी
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक

69th B.P.S.C. (Pre) 2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) प्रशांत महासागर

व्याख्या

एल नीनो प्राकृतिक रूप से घटित होने वाला एक जलवायु प्रतिरूप है, जो मध्य और पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के तापमान में वृद्धि से जुड़ा है। यह भारतीय मानसूनी वर्षा को प्रभावित करता है और सूखे जैसी स्थितियां उत्पन्न कर सकता है। इस प्रकार एल नीनो और दक्षिणी दोलन भारतीय उपमहाद्वीप में कमजोर और कम मानसूनी वर्षा से जुड़े हैं। ला नीना भूमध्यरेखीय पूर्वी प्रशांत महासागर में कम तापमान को दर्शाता है, जो एल नीनो के विपरीत है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ