निम्नलिखित में से किस देश की मृत सागर के साथ भू-सीमा नहीं है?
- Aलेबनान
- Bजॉर्डन
- Cइजराइल
- Dफिलिस्तीन
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर (इनमें से कोई भी): (a) लेबनान या (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
व्याख्या
मृत सागर एक लवणीय झील है, जिसके पूर्व में जॉर्डन और पश्चिम में इजराइल तथा वेस्ट बैंक हैं। लेबनान इजराइल के उत्तर में स्थित है और इसकी मृत सागर से कोई सीमा नहीं है, अतः विकल्प (a) स्वीकार किया गया है।
मृत सागर की आधिकारिक वेबसाइट इस झील को केवल इजराइल और जॉर्डन की सीमा पर दिखाती है। इस दृष्टि से फिलिस्तीन की भी इससे कोई भू-सीमा नहीं है, एक से अधिक विकल्प उपयुक्त हैं और उत्तर (e) है, जैसा कि उत्तर कुंजी में दिया गया है। यहां (a) और (e) दोनों स्वीकार किए गए हैं।