विश्व की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला है –
- Aहिमालय
- Bएंडीज
- Cरॉकीज
- Dआल्प्स
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) एंडीज
व्याख्या
दिए गए विकल्पों में एंडीज दक्षिण अमेरिका की प्रमुख पर्वत श्रेणी और विश्व की सबसे लंबी महाद्वीपीय पर्वत श्रेणी है। यह श्रेणी दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट के साथ-साथ स्थित है। विभिन्न प्रामाणिक स्रोतों के अनुसार इसकी लंबाई लगभग 7,000 किमी. से 8,900 किमी. मानी जाती है। ध्यान दें कि पृथ्वी की सबसे लंबी पर्वत श्रेणी मध्य-महासागरीय कटक (लगभग 65,000 किमी.) है।