क्षेत्रफल के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे बड़ा महाद्वीप है?
- Aयूरोप
- Bअफ्रीका
- Cउत्तरी अमेरिका
- Dदक्षिण अमेरिका
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) अफ्रीका
व्याख्या
विश्व में कुल सात महाद्वीप हैं, जिनमें एशिया क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है। CIA वर्ल्ड फैक्टबुक के अनुसार विभिन्न महाद्वीपों के क्षेत्रफल इस प्रकार हैं: एशिया - 44,568,500 वर्ग किमी. अफ्रीका - 30,065,000 वर्ग किमी. उत्तरी अमेरिका - 24,473,000 वर्ग किमी. दक्षिण अमेरिका - 17,819,000 वर्ग किमी. अंटार्कटिका - 14,200,000 वर्ग किमी. यूरोप - 9,948,000 वर्ग किमी. ऑस्ट्रेलिया - 7,741,220 वर्ग किमी. उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया सबसे छोटा महाद्वीप है। चूंकि उपर्युक्त प्रश्न में एशिया नहीं दिया गया है, इसलिए सही उत्तर विकल्प (b) होगा।