भूगोल PYQ 367 / 587 · भूगर्भिक इतिहास एवं चट्टानें

निम्नलिखित में से किन चट्टानों के स्तरों में खनिज निक्षेपित और संचित होते हैं?

  1. Aअवसादी चट्टानें
  2. Bकायांतरित चट्टानें
  3. Cआग्नेय चट्टानें
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं

B.P.S.C. Teacher (9th-10th) 08-12-2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) अवसादी चट्टानें

व्याख्या

खनिज अवसादी चट्टानों (परतदार चट्टानों) में निक्षेपित होते हैं। अवसादी चट्टानें तब बनती हैं, जब चट्टानों के टूटने और अपक्षय से प्राप्त मलबा जल में जमा रहता है। इनमें जीवों और पौधों के अवशेष बहुत कम मात्रा में पाए जाते हैं। अवसादी चट्टानों के कायांतरण से स्लेट, संगमरमर, नीस आदि चट्टानें बनती हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ